Saturday, May 18, 2024
Homeदेशकिसी जहर से कम नहीं है फूलगोभी का सेवन, ये लोग रखें...

किसी जहर से कम नहीं है फूलगोभी का सेवन, ये लोग रखें सावधानी

- Advertisment -
- Advertisment -

सर्दियों के मौसम में फूलगोभी ऐसी सब्जी है जिसे काफी पसंद किया जाता है। इस मौसम में फूलगोभी की सब्जी से लेकर इसके पकौड़े, पराठे खाने का अलग ही मजा होता है। फूलगोभी में विटामिन सी और के साथ फोलेट, विटामिन बी6, पोटैशियम और मैंगनीज जैसे विटामिन और मिनरल का बढ़िया स्रोत है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं।

लेकिन टेस्टी और हेल्दी फूलगोभी की सब्जी के बहुत सारे नुकसान भी है। कुछ लोगों के लिए ये सब्जी किसी जहर से कम नहीं होती है। आज हम बात करेंगे फूलगोभी से होने वाले नुकसानों के बारें में और किन लोगों को इस सब्जी का सेवन करने से बचना चाहिए।

फूलगोभी खाने के नुकसान 

पेट में सूजन- फूलगोभी में रैफिनोज होता है, जो एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है। कार्बोहाइड्रेट वाली फूलगोभी का सेवन करते हैं, तो यह बिना पचे ही छोटी आंत से बड़ी आंत तक चला जाता है। वहां मौजूद बैक्टीरिया इसे किण्वित करना शुरू कर देते हैं, जिससे सूजन होती है।

एलर्जी की समस्या- फूलगोभी खाने से  एलर्जी से त्वचा में खुजली, सांस लेने में दिक्कत और सूजन हो जाती है। यदि आपको किसी तरह की एलर्जी है तो इस खाने से बचे।

गैस की भंयकर समस्या- फूलगोभी में ग्लूकोसाइनोलेट्स नाम के सल्फर युक्त रसायन भी होते हैं। जब ये रसायन पेट में टूटते हैं, तो वे हाइड्रोजन सल्फाइड जैसे यौगिक बनाते हैं। इससे पेट में भयंकर गैस बनता है। यही वजह है कि इस सब्जी को खाने के बाद पेट भारी-भारी महसूस होता है।

ये भी पढ़ें- जानिए कब है विवाह पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

हाइपोथायरायडिज्म- हाइपोथायरायडिज्म इसी तरह की स्थिति से पीड़ित लोगों को इस फूलगोभी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

पेट फूलना- फूलगोभी खाने से पेट फूलने की समस्या हो जाती है। यह पाचन संबंधी परेशानी का कारण बन जाती है। खासतौर पर जब इसे कच्चा खाया जाता है। यह सूजन या गैस की समस्या पैदा कर सकती है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular