Thursday, September 19, 2024
Homeदिल्लीकांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी किया, 6 हजार...

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी किया, 6 हजार रुपए पेंशन सहित जानिए- क्या किए वादे?

Congress Manifesto Release : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। इसे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रिलीज किया है। इसमें 7 वादे किए गए है।

इस दौरान पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल, अजय माकन,  हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्‌डा और हरियाणा की पूर्व मंत्री गीता भुक्कल मौजूद रहीं।

कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया है। वह महिलाओं को 2000 हजार रुपए प्रति माह देगी। वहीं 500 रुपए में गैस सिलेंडर, कांग्रेस बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों को हर माह 6 हजार रुपए पेंशन, 2 लाख पक्की भर्ती, गरीबों को 100 गज का प्लाट और 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान 300 यूनिट मुफ्त बिजली, जातिगत सर्वे, क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए  करने, किसानों को MSP की कानूनी गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा देने का वादा किया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular