Saturday, October 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में BJP के टेंट के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, कहा- धारा...

रोहतक में BJP के टेंट के खिलाफ कांग्रेस का विरोध, कहा- धारा 163 सिर्फ आमजन के लिए है क्या?

रोहतक में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से कांग्रेस के खिलाफ अंबेडकर चौक पर धरना के बीच सियासी घमासान शुरू हो गया। भाजपा की ओर से लगाए गए टेंट के विरोध कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और एसपी को ज्ञापन दिया।  उन्होंने आरोप लगाया कि टेंट के कारण अंबेडकर चौक पर आमजन को परेशानी हो रही है।

वहीं कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी ने कहा कि एक तरफ धारा 163 लागू है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा कांग्रेस भवन के बाहर बड़ा टेंट लगाकर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह धारा केवल आमजन के लिए है या भाजपा नेताओं को इससे छूट मिली हुई है।

कुलदीप केडी ने भाजपा पर तानाशाही के आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी वोट चोरी के आरोपों का जवाब देने के बजाय कांग्रेस की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।

RELATED NEWS

Most Popular