Thursday, September 10, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सफाई कर्मियों के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक,...

रोहतक में सफाई कर्मियों के धरने पर पहुंचीं कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक, मांगों का किया समर्थन

रोहतक : कांग्रेस विधायक शकुंतला खटक गुरुवार को सफाई कर्मचारियों के धरने पर पहुंचीं और उनकी मांगों का समर्थन किया। उन्होंने धरनारत कर्मचारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और मांगों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।

विधायक ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं शहर की सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को सफाई कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और उनके समाधान के लिए जल्द कदम उठाए जाने चाहिए।

वहीं धरने पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने विधायक के समक्ष अपनी मांगें रखीं और उन्हें जल्द पूरा करवाने की अपील की।

शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित

गौरतलब है कि नगर पालिका के सफाई कर्मचारी पिछले 36 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण लोगों में भी नाराजगी बढ़ रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular