Thursday, August 6, 2026
Homeपंजाबपंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर से राहत नहीं, अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में शीतलहर से राहत नहीं, अलर्ट जारी

पंजाब-चंडीगढ़ में ठंड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और सड़क पर सावधानी से चलने की भी सलाह दी गई है। हाल ही में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है जिसमें कहा गया है कि शीतलहर से लोगों को राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक शीतलहर जारी रहेगी। इतना ही नहीं, इन 5 दिनों में पंजाब-चंडीगढ़ का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर जाएगा।

कोहरे के कारण येलो अलर्ट
बारिश के बाद शुष्क मौसम को लेकर अभी तक कोई अलर्ट या जानकारी साझा नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फरीदकोट और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के ज्यादातर जिलों में तापमान 5 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है।

पंजाब, जान बचाने में वरदान साबित हो रही फरिश्ते योजना, 223 दुर्घटना पीड़ितों…

पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को 24 दिसंबर तक शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। पंजाब के तापमान में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। पंजाब में सूरज सुबह करीब 7:20 बजे उगेगा और शाम करीब 5:29 बजे अस्त हो जाएगा। इस हिसाब से आज का दिन करीब 10 घंटे का होगा. आज के तापमान की बात करें तो सुबह का तापमान 7-8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

चंडीगढ़ की बात करें तो यहां सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिलेगा। तापमान 6 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है. पंजाब के अमृतसर में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. तापमान 4 से 20 डिग्री के बीच हो सकता है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular