Tuesday, August 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचुनाव का रिजल्ट आते ही CM योगी का संदेश: बटेंगे तो कटेंगे,...

चुनाव का रिजल्ट आते ही CM योगी का संदेश: बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे-सेफ रहेंगे…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा-महायुति गठबंधन को मिली जीत पर बधाई दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव-2024 में भाजपा-महायुति को मिली ऐतिहासिक विजय की हार्दिक बधाई! सीएम योगी ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सुरक्षा, समृद्धि एवं सुशासन पर जनता-जनार्दन का आशीर्वाद है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र की इस ऐतिहासिक विजय के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए जनता-जनार्दन का अभिनंदन किया। सीएम योगी ने पोस्ट पर फिर चेताया कि एक हैं तो ‘सेफ’ हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में जीत पर मतदाताओं का आभार जताया

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी-एनडीए की जीत पर मतदाताओं के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई भी दी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनावों में भाजपा-एनडीए की विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है। ये जीत डबल इंजन सरकार की सुरक्षा-सुशासन एवं जन-कल्याणकारी नीतियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का सुफल है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि उत्तर प्रदेश के सुशासन और विकास को अपना मत देने वाले उत्तर प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं का आभार एवं सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट के जरिए एक बार फिर सचेत किया कि बटेंगे तो कटेंगे। एक रहेंगे-सेफ रहेंगे।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular