Wednesday, September 18, 2024
Homeदिल्लीCM सैनी ने धान की फसल का गुच्छा देकर PM मोदी का...

CM सैनी ने धान की फसल का गुच्छा देकर PM मोदी का कुरूक्षेत्र की भूमि पर किया स्वागत

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की पावन भूमि पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धान की फसल का गुच्छा देकर स्वागत और अभिनंदन किया। सीएम सैनी ने हरियाणा की ओर से प्रधानमंत्री को राम-राम कहते हुए कहा कि जहां धर्म की लड़ाई स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने लड़ी और उसी लड़ाई में पूरी मानवता को गीता के माध्यम से संदेश निकला। गीता के इसी संदेश के सिद्धांत पर हरियाणा में 10 सालों से भाजपा की सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पिछले 10 सालों की उपलब्धियां गिनवाई वहीं कांग्रेस के कुशासन की भी पोल खोली।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस सरकार के शासन और प्रशासन को भुगता है। हरियाणा की जनता ने भाजपा के 10 वर्षों का सुशासन भी देखा और अनुभव किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पिछले 10 सालों में हरियाणा को बदला है और बेहतर भी किया है। हरियाणा में पिछली सरकारों और भाजपा के 10 साल की सरकार के कार्यों में जमीन और आसमान का अंतर है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय नौकरियां बिकती थी, पर्ची और खर्ची चलती थी। भाजपा की सरकार में अब ना पर्ची और ना ही खर्ची चलती है और ना ही मर्जी चलती है अब तो सिर्फ मेहनत चलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसान फसल बेचता था तो पैसा किसी दूसरे के खातों में जाते थे। फसल खराब होने की शिकायत करने पर दो-दो रुपये के चेक दिए जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भाजपा सरकार में किसानों को फसल का पैसा 72 घंटों में उनके खातों में भेज दिया जाता है। फसल का खराब होने पर पूरा मुआवाजा दिया जाता है।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए सीएम सैनी ने कहा कि कांग्रेस के समय हरियाणा में बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन मिलती थी। भाजपा सरकार ने 10 सालों में इस पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार किया। आज पेंशन बनवाने के लिए किसी का चक्कर नहीं लगाना पड़ता, पेंशन खुद ही बनकर बैंक खातों में आती है। पूरे देश में हरियाण ही ऐसा प्रांत है जहां बुजुर्गों को सबसे अधिक पेंशन दी जाती है। कर्मचारियों के ट्रांसफर के मामले में भी पारदर्शिता से काम होता है। कर्मचारी अपनी मर्जी से घर बैठे ट्रांसफर लेते हैं।

क्षेत्रवाद,भाई भतीजावाद को पीछे छोड़कर समान भाव से काम किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की गिनती पहले बेटियों को मारने वाले प्रदेश के रूप में होती थी। 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत की ऐतिहासिक धरती से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया। हरियाणा की भाजपा सरकार ने हरियाणा के माथे से इस कलंक को मिटाया है और हरियाणा एक, हरियाणवीं एक के मंत्र पर चलते हुए प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का काम डबल इंजन सरकार ने किया है। सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा ने पिछले 10 वर्षों में क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद को पीछे छोड़कर समान भाव से काम किया है।

सीएम ने हरियाणा का नेतृत्व देने पर पीएम मोदी का जताया आभार

नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि आपने एक गरीब किसान के बेटे को हरियाणा का नेतृत्व व सेवा करने का अवसर दिया है। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आपने 56 ईंच की छाती के साथ मजबूत नेतृत्व दिया, वहीं हमने 56 दिनों में 126 ऐतिहासिक फैसले जनहित में लिए हैं। सच्ची नीयत और सही संकल्प से बदलाव लाया जा सकता है, इसी को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ने काम किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हरियाणा के लोगों ने तीसरी बार प्रदेश में कमल खिलाने का मन बनाया हुआ है।

तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा, तीन गुणा रफ्तार से काम करेंगे

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा का जवान देश के लिए जान देता है, हरियाणा का किसान देश के लिए अन्न उगाता है और हरियाणा का पहलवान देश के लिए मेडल लेकर आता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कभी भी देश भक्ति से पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने पीएम मोदी को भरोसा दिलाते हुए मंच से कहा कि हरियाणा की डबल इंजन की सरकार पीएम मोदी के कदम से कदम मिलाकर चलेगी और तीसरी बार हरियाणा में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की डबल इंजन की सरकार तीन गुणा रफ्तार से जनहित के काम करेगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular