Tuesday, April 15, 2025
Homeदेशयमुनानगर में CM नायब सिंह सैनी बोले- विकसित भारत के मानचित्र पर...

यमुनानगर में CM नायब सिंह सैनी बोले- विकसित भारत के मानचित्र पर विकसित हरियाणा की भी होगी तस्वीर

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना मानते हैं, अपना समझते हैं और उनसे हक से अपनी बात कहते हैं। प्रधानमंत्री के प्रति जनता में अटूट विश्वास और गहरे जुड़ाव की भावना है। इसीलिए प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री की नीति, नीयत और नेतृत्व पर पूर्ण जनसमर्थन की मुहर लगाकर तीसरी बार ऐतिहासिक जनादेश दिया। प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट बनाने के संकल्प में हरियाणा पूर्ण सहभागिता निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस संकल्प सिद्धि में हरियाणा देश के साथ कदम से कदम और कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा और विकसित भारत के मानचित्र पर विकसित हरियाणा की भी तस्वीर होगी।

मुख्यमंत्री यमुनानगर में आयोजित विकसित भारत-विकसित हरियाणा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने उपरांत उपस्थितजन को संबोधित कर रहे थे।

सैनी ने प्रदेशवासियों की ओर से मां सरस्वती की गोद में बसी पावन नगरी यमुनानगर में आने पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज हम सभी हरियाणावासियों के लिए बहुत बड़ा और शुभ दिन है। आज किसानों और मजदूरों के मसीहा दीनबंधु सर चौधरी छोटूराम के नाम पर स्थापित थर्मल पॉवर प्लांट में 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट की आधारशिला प्रधानमंत्री द्वारा रखी गई है। साथ ही, यमुनानगर जगाधरी नगर निगम क्षेत्र में गोबर-धन संयंत्र की आधारशिला भी रखी गई है। इसके अलावा, प्रधानमंत्री ने रेवाड़ी बाइपास परियोजना का भी उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस समारोह में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार और श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री का हरियाणा से विशेष लगावयह उनका 25वां दौरा :  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट, हिसार से अयोध्या के लिए पहली फलाइट का शुभारंभ किया और एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया। इसी प्रकार, यमुनानगर में भी 800 मेगावाट की अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट की आधारशिला, यमुनानगर में गोबर-धन संयंत्र की आधारशिला भी रखी गई है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री के रूप में तो प्रधानमंत्री का स्वागत करते ही हैं, साथ ही हरियाणा के अपने परिवारजन, जिन्होंने लगभग 10 वर्षों तक हरियाणा की सेवा करने का अवसर दिया, उन 2 करोड़ 80 लाख लोगों की ओर से भी वे प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि यमुनानगर उनके लिए इसलिए भी खास है क्योंकि अपने सामाजिक जीवन के लगभग 6 वर्ष यमुनानगर में बिताए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव और जुड़ाव रहा है, ये प्रदेश उनकी कर्मभूमि है। 2014 से अब तक हरियाणा की जनता प्रधानमंत्री को इसलिए याद रखती है क्योंकि इन 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने 24 बार प्रदेश का दौरा किया है, जिनमें 13 बार सरकारी और 11 गैर सरकारी दौरे शामिल हैं। आज का यह दौरा उनका 25वां दौरा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उद्योगों और रोजगार के अवसर अहम होंगे। इनके लिए बिजली बहुत आवश्यक है। 2014 में देश में बिजली का उत्पादन 249 गीगावाट थी और आज 466 गीगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। वर्ष 2033-34 तक 874 गीगावाट का लक्ष्य है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular