Wednesday, August 5, 2026
Homeदिल्लीCM नायब सैनी ने रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को मुख्य प्रधान सचिव...

CM नायब सैनी ने रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को मुख्य प्रधान सचिव किया नियुक्त , नहीं मिला कैबिनेट रैंक

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर को प्रमुख प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। उनको कैबिनेट का रैंक नहीं दिया गया है। सोमवार रात चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने ये ऑर्डर जारी किए।

बता दें की इससे पहले चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने 18 अक्टूबर 2024 को आदेश जारी किया था। जिसमें रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को तत्काल प्रभाव से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त करने की जानकारी दी गई थी। तब उन्होंने चार घंटे बाद इस फैसले को होल्ड पर रख दिया था। जिसके बाद अब उनको मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

Rajesh Khullar
रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर बने सीएम नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी
RELATED NEWS
spot_img

Most Popular