Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक से जाते हुए अचानक महम पहुंचे सीएम मनोहर लाल, तालाब का...

रोहतक से जाते हुए अचानक महम पहुंचे सीएम मनोहर लाल, तालाब का किया निरीक्षण

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक से हिसार जाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल अचानक बुधवार सुबह महम में रुके और तालाब का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा भी उनके साथ रहे। सीएम ने नगरपालिका कार्यालय के पास बने तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान नगरपालिका पार्षदों सहित शहर वासी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान तालाब के अलावा एक गली की समस्या भी मुख्यमंत्री के सामने आई।

किया जाएगा तालाब का सौन्दर्यकरण

सीएम ने महम स्थित जलभरत तालाब का निरीक्षण किया। इस तालाब में सौंदर्यीकरण के नाम पर धांधली के आरोप लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तालाब में गंदा पानी है। उसे प्रत्यक्ष देखने आए थे, ताकि यह पता लगे कि क्या कमियां या कठिनाइयां हैं। उन्होंने कहा कि यहां कॉलोनी का एक रास्ता है, उसकी समस्या बताई है। साथ ही शहर का गंदा पानी भी तालाब के अंदर आता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मास्टर प्लान तैयार कर तालाब का सौन्दर्यकरण किया जाएगा।

तालाब में सुधार न होने पर लगे आरोप

नगर पालिका के कार्यालय के पीछे स्थित जलभरत जोहड़ की चारदीवारी व सौंदर्यीकरण की घोषणा हुई थी। इसके कार्य की 147.03 लाख रुपए की तकनीकी स्वीकृति दी गई। इसके बाद कार्य के रेट एचएसआर व सीपी से अधिक होने के कारण डीसी को पत्र लिखकर 6 प्रतिशत रेट अधिक करने की स्वीकृति दी गई। तालाब का सौंदर्य करण नहीं होने के कारण लोगों ने धांधली के आरोप लगाए और इसकी शिकायत भी की थी।

विकास कार्यों पर बोले सीएम

विकास कार्यों को लेकर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि अगर मास्टर प्लान बनाकर देंगे तो उस काम को पूरा करवाया जाएगा। जो स्थानीय समस्याएं हैं, उनको जन प्रतिनिधि लिखकर दें। साथ ही कहा कि नगर पालिका व जिला प्रशासन के नाते जो काम हैं, उन्हें स्थानीय प्रशासन करेगा। वहीं जो राज्य सरकार के कार्य करवाने के होंगे, उन्हें हम करवाएंगे। मंगलवार शाम को ही अधिकारियों को सूचना देकर हिसार जाते समय महम में रुकते हुए आगे जाने का फैसला लिया था।

जनता की हर मांग को करेंगे पूरा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दी गई हर मांग को पूरा किया जाएगा। महम को विकास के मामले में पीछे नहीं रहने देंगे। रोहतक महम हांसी रेलवे लाईन के उद्घाटन बारे मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे मंत्री से बात की गई है। जब भी रेलवे मंत्री चाहेंगे उद्घाटन हो जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular