Sunday, August 24, 2025
Homeपंजाबसीएम मान का ऐलान, हरियाणा में 'आप' अकेले लड़ेगी चुनाव

सीएम मान का ऐलान, हरियाणा में ‘आप’ अकेले लड़ेगी चुनाव

सीएम मान ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और महासचिव संदीप पाठक ने चंडीगढ़ में यह प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने चुनावी बिगुल बजा दिया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आज हम एक बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बन गयी है। हमारी 2 राज्यों में सरकारें हैं, 2 जगहों पर हमारे मेयर हैं, लोकसभा में 3 सदस्य हैं और राज्यसभा में 10 सदस्य हैं।

हम पूरी ताकत से हरियाणा में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। हरियाणा में हर पार्टी ने राज किया है, लेकिन किसी भी पार्टी ने हरियाणा का विकास नहीं किया। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि केजरीवाल खुद हरियाणा से जुड़े हुए हैं और पूरा हरियाणा इस बात का सम्मान करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हरियाणा में यह चुनाव ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ नारे के तहत लड़ेंगे।

पंजाब, कागज पर बनाई श्री हरमंदिर साहिब का पेंटिंग, देखें…

महासचिव संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी ऐसे चुनाव लड़ेगी कि पूरी दुनिया देखेगी। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए ये चुनाव लड़ेगी। लगभग साढ़े छह हजार गांवों में परिवर्तन के लिए जनसंवाद हो चुका है। अब टाउन हॉल 20 जुलाई को होगा. इसमें केजरीवाल की गारंटी दी जाएगी। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र प्रभारियों की घोषणा की जाएगी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular