Friday, January 23, 2026
HomeपंजाबCM मान आज कोर्ट में होंगे पेश, मानहानि में दर्ज हुआ था...

CM मान आज कोर्ट में होंगे पेश, मानहानि में दर्ज हुआ था मामला

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मानहानि के मामले में कोर्ट में पेश होंगे। शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर बादल की ओर से मुक्तसर की स्थानीय अदालत में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आज मुख्यमंत्री की मुक्तसर में न्यायधीश राजपाल रावत की अदालत में पेश होने की तारीख है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि मुक्तसर में मुख्यमंत्री कल तारीख पर नहीं आ रहे हैं।

दरअसल एक नवंबर को पंजाब दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मान के द्वारा एसवाईएल के मुद्दे पर लुधियाना में विपक्षी पार्टियों के नेताओं को ओपन डिबेट के लिए बुलाया गया था। इस डिबेट में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बादल परिवार पर कई बड़े आरोप लगाए थे।

11 जनवरी को शिअद प्रधान सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुक्तसर की स्थानीय अदालत में एक करोड़ मानहानि का केस दायर किया था, जिसके बाद न्यायधीश ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को 19 फरवरी को अदालत में पेश होने के लिए समन निकाला था।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव: AAP के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल, SC में आज सुनवाई

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि बादल परिवार का बालासर में जमीन व फार्म हाउस है। यहां एक नहर निकाली गई है केवल बादल परिवार के खेत के लिए। इसके अलावा बादल परिवार की 62 बसों के परमिट रद्द करने व एसवाईएल के बदले बादल परिवार ने गुरुग्राम में होटल लेने का भी मुख्यमंत्री ने बयान दिया था। इसी बात से सुखबीर बादल भड़के हुए हैं।

RELATED NEWS

Most Popular