Friday, September 20, 2024
Homeपंजाबसीएम मान ने ट्राइडेंट इंडस्ट्री का किया निरीक्षण, पद्मश्री राजिंदर गुप्ता से...

सीएम मान ने ट्राइडेंट इंडस्ट्री का किया निरीक्षण, पद्मश्री राजिंदर गुप्ता से की मुलाकात

पंजाब के सीएम मान ने भारत की प्रसिद्ध कपड़ा कंपनी ट्राइडेंट इंडस्ट्रीज का निरीक्षण किया और ट्राइडेंट के मालिक और प्लानिंग बोर्ड पंजाब के उपाध्यक्ष पद्मश्री राजिंदर गुप्ता से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ संगरूर से सांसद मीत हेयर भी मौजूद रहे।

सीएम मान ने पूरी फैक्ट्री का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आज ट्राइडेंट युवाओं को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। पूरे पंजाब को ट्राइडेंट पर गर्व है। ट्राइडेंट के मालिक राजिंदर गुप्ता ने फैक्ट्री पहुंचने पर उनका स्वागत किया।

ट्राइडेंट इंडस्ट्री पहुंचे सीएम मान ने पद्मश्री राजिंदर गुप्ता से लंबी मुलाकात की और पंजाब में इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा की और सिंगल विंडो सिस्टम के बारे में भी उनसे सलाह ली. मान ने कहा कि सरकार पंजाब में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रभावी कदम उठाने जा रही है। पंजाब की एक भी छोटी या बड़ी इंडस्ट्री को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

पंजाब, 4 विधानसभा उपचुनावों में देरी और पंचायत चुनाव जल्द होने की उम्मीद

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप न केवल पंजाब का बल्कि देश का उभरता हुआ कपड़ा समूह है, जिसने विदेशों में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि ट्राइडेंट ग्रुप 20 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश के विकास में योगदान दे रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular