Friday, July 4, 2025
HomeपंजाबAsian Games में गोल्ड जीतने के लिए सीएम मान समेत अन्य नेताओं...

Asian Games में गोल्ड जीतने के लिए सीएम मान समेत अन्य नेताओं ने दी हॉकी टीम को बधाई

Asian Games, एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस जीत को पूरे देश और विशेष रूप से पंजाब के लिए ऐतिहासिक क्षण” बताया। मान का मानना ​​है कि यह जीत भारत में खेल के प्राचीन गौरव को बहाल करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कप्तान हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पिछले चैंपियन जापान को 5-1 से हराकर नौ वर्षों के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही अगले साल पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को प्रत्येक खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ सदस्यों के लिए पांच-पांच लाख रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

Punjab, फरीदकोट जेल में कैदी के प्राइवेट पार्ट से हेरोइन बरामद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी टीम की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “एशियन गेम्स 2022 में हमारी पुरुष हॉकी टीम द्वारा शानदार प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और अद्वितीय निपुणता का अविश्वसनीय प्रदर्शन, क्योंकि उन्होंने प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीता।

उनके हरियाणा समकक्ष खट्टर ने ‘एक्स’ पर लिखा, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के दिग्गजों ने जापान को 5-1 से हराकर एक बार फिर इस खेल में अपनी श्रेष्ठता साबित की है।

उन्होंने एक पोस्ट में कहा, एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। ओडिशा 2018 से भारतीय हॉकी टीमों का प्रायोजक रहा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular