Sunday, April 28, 2024
HomeहरियाणाSonipat में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड,...

Sonipat में खाद्य आपूर्ति विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की रेड, 4 कर्मचारी मिले गैरहाजिर

CM Flying Raid In Sonipat : सोनीपत जिले के गोहाना के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में सीएम फ्लाइंग की टीम ने छापा मारा है। इस दौरान 4 कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। वहीं टीम कार्यालय के रिकार्ड की भी जांच पड़ताल की है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह 10 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर सुनील, इंस्पेक्टर श्रवण व सत्यनारायण के साथ गोहाना में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में पहुंची। टीम के पहुंचते के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। 14 अधिकारियों-कर्मचारियों में से 4 कर्मी अनुपस्थित मिले। वहीं टीम ने कार्यालय में रिकॉर्ड रजिस्टरों की भी जांच की है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular