CM Dhami: इन दिनों पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है. आमजन जीवन काफी प्रभावित हो रहा है. मणिपुर में बारिश की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है. बाढ़ की वजह से 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं. 3,365 घर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं. राहत और बचाव अभियान जारी है. आपदा की इस मुश्किल घड़ी में उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से बात की. साथ ही उन्हें आश्वासन दिलवाया कि आपदा के इस समय में उत्तराखंड उनके साथ खड़ा है.
CM Dhami: भारी बारिश एवं बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी
सीएम धामी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से बात की. इस दौरान उन्होंने उनके राज्यों में हो रही भारी बारिश एवं बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की. सीएम धामी ने कहा, उत्तराखंड की जनता पूर्वोत्तर राज्यों के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राज्यों को उत्तराखंड सरकार की ओर से हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने असम, त्रिपुरा एवं अरुणाचल प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ की स्थिति को लेकर संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर वार्ता की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और…
— Uttarakhand DIPR (@DIPR_UK) June 2, 2025
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश, लैंडस्लाइड और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर राज्यों असम, सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में लगातार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से कई लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हैं. मणिपुर में बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं. बीते दिनों ही जम्मू-कश्मीर के रामबन इलाके में भयानक लैंडस्लाइड हुआ था. कुपवाड़ा इलाके में भी बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई थी. हिमाचल के शिमला के ढली बाईपास में तो लैंडस्लाइड से देवदार के मजबूत पेड़ भी ढह गए थे.