Monday, May 20, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवनए भाजपा अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम का दौरा, जयहिंद...

नए भाजपा अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम का दौरा, जयहिंद और लवलीन टुटेजा किये गए नजरबंद

- Advertisment -

पिछले दिनों रोहतक में CM मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम में AAP के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टूटेजा सवाल पूछने के लिए गए थे। इस दौरान पुलिस ने लवलीन टूटेजा को पुलिस ने जबरन बाहर निकाल दिया था और काफी विरोध भी हुआ था।

- Advertisment -

रोहतक। नए भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन आज सोमवार को रोहतक में भाजपा कार्यालय में किया जा रहा है। समारोह में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पधार रहे हैं। उन के आगमन के चलते सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अलसुबह ही सक्रिय हो उठी। इसके चलते शहर की मुख्य सड़कों व चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात हो गए। यही नहीं, सीएम के आने से पहले ही पुलिस ने आम आदमी पार्टी के नेता लवलीन टुटेजा व आप पार्टी के पूर्व नेता नवीन जयहिंद को उनके निवास पर नजरबंद कर लिया।

मुख्यमंत्री की सुरक्षा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी के शपथ ग्रहण समारोह में किसी तरह की अड़चन न हो, इसको लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाए हुए है। यही वजह रही कि सोमवार सुबह ही पुलिस टीम में नवीन जयहिंद के सेक्टर 6 स्थित बाग और डीएलएफ स्थित लवलीन टुटेजा के निवास पर जा पहुंची। इन दोनों के वहां से निकलने से पहले ही पुलिस ने इलाका चारों ओर से घेर लिया। पुलिस ने इन्हें नजबंद करते हुए अपनी निगरानी में रखा है।

बाग में पुलिस पहुंचने को लेकर नवीन जयहिंद ने कहा कि भाजपा सरकार में डर साफ दिखाई दे रहा है। हमने सरकार से एसवाईएल का पानी मांगा है। इसीलिए पुलिस ने घर पर हमें नजरबंद कर लिया। एसवाईएल मामले में एक नवंबर से धर्म युद्ध शुरू किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लाइव आकर नवीन जयहिंद ने सवाल किया कि राजनेता एसवाईएल के पानी पर बोलने से क्यों डर रहे हैं। जब पंजाब में उनकी पार्टियां पंजाब के हक में बोल सकती हैं तो हरियाणा के राजनेता प्रदेश के हक में क्यों नहीं बोल सकते।

नवीन जयहिंद ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी हरियाणा को एसवाईएल का पानी नहीं मिलता है तो यह बहुत बड़ी बात है। राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के पंजाब में अलग व हरियाणा में अलग बयान हैं। वे दोगली राजनीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई एक नहीं दिल्ली, हरियाणा व पंजाब के तीन मुख्यमंत्रियों से है। सभी उनके फोन को टेप करवा रहे हैं और लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है।

DLF कलोनी स्थित अपने घर में लवलीन टुटेजा पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए

वहीँ आप नेता लवलीन टुटेजा ने खुद को नजरबंद किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह तानाशाही रवैया है। यह अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया जा रहा है। लवलीन टुटेजा का कहना है कि कोर्ट में उनकी सुनवाई है। नगर निगम से जुड़े एक मामले में उन पर केस दर्ज है। इस केस में आज फैसला होने की उम्मीद है। जबकि पुलिस कोर्ट में जाने से रोक रही है। लेकिन आर्य नगर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ आए और लवलीन टुटेजा के कोर्ट जाने के आग्रह के चलते उन्हें अपने साथ ले गए।

बता दें कि पिछले दिनों रोहतक में CM मनोहर लाल के जन संवाद कार्यक्रम में AAP के प्रदेश संयुक्त सचिव लवलीन टूटेजा सवाल पूछने के लिए गए थे। इस दौरान पुलिस ने लवलीन टूटेजा को पुलिस ने जबरन बाहर निकाल दिया था और काफी विरोध भी हुआ था। लवलीन टुटेजा ने सवाल से जनता के सवाल पूछने का आह्वान किया था। वहीं पहले भी जब सीएम के कार्यक्रम रोहतक में हुआ तो उस दौरान भी उन्हें लवलीन टुटेजा को नजरबंद किया गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular