Saturday, October 10, 2026
Homeदिल्लीCJP Protest : दिल्ली में लैंड होते ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका...

CJP Protest : दिल्ली में लैंड होते ही अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान तैनात है।

वहीं सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि तीनों विमान से उतर भी नहीं पाए थे, तभी उन्हें डिटेन कर लिया गया।

CJP से जुड़े अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास और ध्रुव राठी ने अपने समर्थकों से शनिवार सुबह 10:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की थी। प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 25 हजार जवान तैनात किए गए हैं।

राजधानी दिल्ली को 20 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों पर प्रवेश और निकास को लेकर पाबंदियां लगाई गई हैं। वहीं, दिल्ली की सीमाओं, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

ध्रुव राठी को हिरासत में लिया

वहीं ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया है। वह दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भारत आए थे।दिल्ली पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही उनके गुरुग्राम स्थित घर के बाहर तैनात थी। शनिवार सुबह करीब 7:48 बजे जब उनकी मां ने दरवाजा खोला, तो पुलिस घर में दाखिल हुई और उन्हें हिरासत में ले लिया।

RELATED NEWS

Most Popular