Thursday, August 13, 2026
Homeहरियाणारोहतक में तिरंगा साइकिल रैलियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र प्रेम,...

रोहतक में तिरंगा साइकिल रैलियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र प्रेम, राष्ट्रीय एकता व अखंडता का दिया संदेश

रोहतक : अतिरिक्त उपायुक्त नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आजादी के 79वें वर्ष के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत रोहतक, सांपला एवं महम में भव्य तिरंगा साइकिल रैलियां आयोजित की गई। इन रैलियों में युवाओं व खिलाडिय़ों ने साइकिल पर सवार होकर राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया।

सांपला में तिरंगा साइकिल रैली को सांपला स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर से सांपला की उपमंडलाधीश अंकिता पुवार ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए नगर वासियों को देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।

रोहतक में नगराधीश शुभम ने स्थानीय राजीव गांधी खेल परिसर से तिरंगा साइकिल रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में युवाओं विशेषकर खिलाडिय़ों ने हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर सवार होकर नागरिकों को राष्टï्रीय प्रेम व देश की राष्टï्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। जिला में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 17 अगस्त तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित होगी।

महम में तहसीलदार रवि कुमार ने तिरंगा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रैलियों के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र प्रेम व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय के गौरव, सम्मान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य शहरवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना तथा हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular