Saturday, October 5, 2024
Homeहरियाणासीआईए टीम ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया, पढ़ें- पूरा...

सीआईए टीम ने पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया, पढ़ें- पूरा मामला…

हिसार। पुलिस ने हत्या प्रयास के एक मामले में पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। उप पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा के नेतृत्व में सीआईए टीम व उकलाना थाना पुलिस ने पांच हजार के इनामी फतेहाबाद जिले के समैन निवासी सुनील उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है।

उकलाना थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरमिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील एक आदतनअपराधी है। इस पर हत्या प्रयास, हथियार के बाल पर डकैती, लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत बरवाला, आदमपुर और उकलाना थाना में आधा दर्जन केस दर्ज है।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने पिछले वर्ष 9 सितंबर को आर्य बाजार उकलाना मंडी स्थित कपड़े की दुकान में भैणी बादशाहपुर निवासी पवन ने फायर कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी।

इस मामले में एक आरोपी पवन को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इनामी आरोपी सुनील उर्फ सन्नी ने पहले से गिरफ्तार आरोपी को हथियार उपलब्ध करवाया था। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ सन्नी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुनील उर्फ सन्नी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular