Monday, April 21, 2025
HomeदुनियाPope Francis Passes Away: ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन; PM Modi...

Pope Francis Passes Away: ईसाई धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन; PM Modi सहित दुनिया भर के नेताओं ने दुख जताया

Pope Francis Passes Away: रोमन कैथोलिक चर्च के पहले लैटिन अमेरिकी लीडर पोप फ्रांसिस का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे और वो किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। पोप फ्रांसिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया भर के नेताओं ने दुख जताया। PM मोदी ने उन्हें करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस का प्रतीक बताया।

PM माेदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पोप फ्रांसिस के निधन से अत्‍यधिक दुखी हूं। दुख और स्मरण की इस घड़ी में, मैं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्‍यक्‍त करता हूं। पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग करुणा, विनम्रता और आध्यात्मिक साहस के प्रतीक के रूप में हमेशा याद रखेंगे। उन्‍होंने अल्‍पायु से ही प्रभु ईसा के आदर्शों को साकार करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उन्होंने गरीबों और वंचितों की लगन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे, उनके लिए उन्होंने आशा की भावना जगाई।

मैं उनके साथ हुई मुलाकातों को याद करता हूं और समावेशी तथा सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से बहुत प्रेरित हुआ हूं। भारत के लोगों के प्रति उनका स्नेह हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular