Rohtak News : उत्तर प्रदेश से किडनैप हुआ बच्चा रोहतक से सकुशल बरामद किया गया। वहीं पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को काबू कर यूपी पुलिस के हवाले किया है।
रोहतक पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा सूचना साझा की गई की दिनांक 7 मई को बबेरू बांदा निवासी व्यक्ति ने थाना बबेरू जिला बांदा में केस दर्ज कराया कि वह अपने 10 वर्षीय बेटे को 7 मई को सुबह 07 बजे स्कूल में छोड़कर आया था जो दोपहर 12 बजे छुट्टी के समय उसका लड़का स्कूल में नहीं मिला। थाना बेबरु जिला बांदा, उतर प्रदेश पुलिस ने मामले में तुरन्त कार्रवाई करते हुए 10 वर्षीय बच्चे का अपहरण करने के आरोप में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना बेबरु जनपद को आरोपियों के रोहतक में छुपे होने बारे सूचना मिली। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा रोहतक पुलिस से संपर्क किया गया। रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीम ने निरीक्षक नवीन जाखड़ के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा बच्चे को सकुशल बरामद करने के अथक प्रयास किए गए। टीम ने छापेमारी करते हुए शीला बाईपास रोहतक से बच्चे को सकुशल बरामद किया है। इसी दौरान बच्चे का किडनैप करने वाले तीन आरोपियों को भी मौके से काबू करने में सफलता मिली गया। आरोपियों के पहचान रामजी पुत्र मदनलाल निवासी उत्तर प्रदेश, सुमित पुत्र रामनाथ निवासी सीतापुर लखनऊ हाल सेक्टर-4 रोहतक व अनिश पुत्र जितेंद्र निवासी बोहर रोहतक के रूप में हुई है। एसडीयू टीम द्वारा काबू किए गए आरोपियों को उतर प्रदेश की पुलिस टीम के हवाले किया गया है। मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस जांच कर रही है।

