Monday, October 21, 2024
Homeदिल्लीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, बोले -...

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना, बोले – आ पार्टी की केवल झूठ बोलना आता है

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिल्ली सरकार द्वारा हरियाणा की ओर से दिए जाने वाले पानी को गंदा बताने वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार की आदत केवल झूठ बोलना और अपनी कमियों का दोष दूसरों पर मढ़ना है। दिल्ली सरकार को चलाने वाली आम आदमी पार्टी की यह रीत रही है कि उनको ख़ुद के अलावा हमेशा सब में कमियां नज़र आती ही हैं।

 

आज जारी एक बयान में श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली को जो पानी दिया जाता है, उसका बीओडी लगभग 2-3 एमजी प्रति लीटर होता है। इसके अलावा सीएलसी नहर के ज़रिए जो पानी दिल्ली को दिया जाता है उसका बीओडी शून्य के बराबर होता है। लेकिन दिल्ली सरकार यह बताए कि दिल्ली बॉर्डर से ओखला तक जो पानी के 28 नाले जाते हैं, उसमें प्रदूषण के लिए कौन ज़िम्मेदार है।

 

दिल्ली सरकार बताए कि यमुना सफाई के लिए केंद्र से मिले पैसा का क्या किया

 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से सवालिया अंदाज में पूछते हुए कहा कि दिल्ली सरकार यह भी बताए कि केंद्र सरकार से यमुना साफ करने के लिए दिल्ली सरकार को अभी तक 6,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा मिल चुके हैं, जिनमें से 3,000 करोड़ उनको पिछले 2 साल में मिले हैं। उस पैसे का दिल्ली सरकार ने क्या किया है।

 

नायब सिंह सैनी ने निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर इल्ज़ाम लगाना और सरकारी पैसे से अपना शीश महल बनाना दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की रीत बन चुकी है, जिसमें उन्हें ख़ुद के फ़ायदे से अलग जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular