Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणामुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सर्वेसर्वा राजेश खुलर

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सर्वेसर्वा राजेश खुलर

- Advertisment -
- Advertisment -

गुस्ताखी माफ़ हरियाणा -पवन कुमार बंसल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सर्वेसर्वा राजेश खुलर , अमित अग्रवाल और राजीव जैटली से आग्रह। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री के रूप में नो साल हो गए है। ऐसे में ‘गुस्ताखी माफ़ हरियाणा ” उनका इंटरव्यू करना चाहता है। मेरे पास उनका नंबर तो है नहीं। और वैसे भी वे इतने व्यस्त है की खुद फ़ोन क्यों सुनेगे ?

यह आश्वासन देता हूँ की में सवाल ही पूछुंगा और जवाब देने के लिए मनोहर लाल जी स्वतंत्र होंगे। में कोई काउंटर सवाल नहीं करूँगा। मेरे सवाल और उनके जवाब जनता की अदालत में होंगे जो खुद निर्णय लेगी।

दुमछल्ला।

पेंतीस वर्ष पूर्व जब में जनसत्ता चंडीगढ़ में नियुक्त था तो हमारे संपादक श्री जितेंद्र बजाज ने कहा की मुख्यमंत्री देवीलाल
का इंटरव्यू करो। मेने लोकसंपर्क महकमे के निदेशक अर्जुन दास मालिक से कोई टाइम फिक्स करवाने का आग्रह किया तो उन्होंने एक शर्त रख दी की आप पूछे जाने वाले सवालों की सूचि दे दो। मेने सूची देने से मना कर दिया और इंटरव्यू हुआ ही नहीं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular