Tuesday, February 4, 2025
Homeदिल्लीDelhi Elections: चुनाव वाले दिन दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, जानें क्या...

Delhi Elections: चुनाव वाले दिन दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, जानें क्या रहेगी टाइमिंग?

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। वोटिंग वाले दिन यानी 5 फरवरी 2025 को और मतगणना के दिन यानी की 8 फरवरी 2025 को दिल्ली मेट्रो की सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होगी, जिससे कि चुनाव ड्यूटी में लगे कार्मिक इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। हालांकि सुबह 6 बजे के बाद रेगुलर मेट्रो सेवाएं संचालित की जाएगी। पोलिंग स्टाफ के लिए मध्यरात्रि 5/6 फरवरी तक मेट्रो सेवाओं को संचालन किया जाएगा। चुनाव की ड्यूटी में लगे लोगों को परेशानी ना हो, इसको देखते हुए डीएमआरसी द्वारा ही फैसला लिया गया है। यदि आप 5 फरवरी या 8 फरवरी को मेट्रो से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं तो शेड्यूल देखकर जरूर निकलें।

देर रात तक चलेगी मेट्रो

इसके अलावा, चुनाव ड्यूटी के बाद देर से लौटने वाले मतदान अधिकारियों/कर्मचारियों की सुविधा के लिए, सभी लाइनों पर अंतिम मेट्रो सेवाएं 5/6 फरवरी 2025 की मध्यरात्रि को भी बढ़ा दी जाएंगी। दिन के लिए विस्तारित लाइनवार अंतिम ट्रेन का समय के बारे में भी डिटेल में जानकारी दी गई है। मालूम हो कि दिल्ली में नई सरकार चुनने के लिए विधानसभा की 70 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इसके अलावा 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी।

1.56 करोड़ मतदाता करेंगे वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 3 फरवरी, दिन सोमवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम गया है, जिसके बाद 5 फरवरी को करीब 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पहले रविवार को सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार प्रसार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular