Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव , 15 फरवरी से...

हरियाणा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव , 15 फरवरी से लागू होंगे आदेश

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा। हरियाणा के स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग ने मौसम बदलते ही इसको लेकर ऑर्डर जारी कर दिए हैं। सिंगल शिफ्ट के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे तक खोले जाएंगे।वहीं डबल शिफ्ट के स्कूल सुबह सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों से एक घंटा पहले खोले जाएंगे, यानी ये स्कूल सुबह 7 बजे से खुलेंगे।इन स्कूलों में दोपहर 12:30 बजे तक पढ़ाई होगी, इसके बाद छुट्‌टी की जाएगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:45 बजे से शुरू होगी और शाम 6:15 बजे तक इनमें पढ़ाई कराई जाएगी। यह आदेश 15 फरवरी से लागू होंगे।

ठंड के चलते बदली थी स्कूलों की टाइमिंग
इससे पहले हरियाणा में ठंड को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया था। ठंड में स्कूलों को सुबह 9.30 बजे खोले जा रहे थे, इनकी दोपहर 3.30 बजे छुट्‌टी हो रही थी। वहीं डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय सुबह 7.55 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक था। दूसरी शिफ्ट में स्कूलों में क्लास दोपहर 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक था।

यहां देखिए ऑर्डर…

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular