Wednesday, August 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में सीमेंट-सरिया कारोबारी को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, पुलिस...

रोहतक में सीमेंट-सरिया कारोबारी को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

Rohtak News : रोहतक के दलाल भवन के पास गोहाना रोड पर सीमेंट-सरिया कारोबारी को गोली मार दी गई है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार,  प्रवीन (32 साल) पुत्र राज सिंह निवासी प्रेम नगर चौक की दलाल भवन के पास गोहाना रोड पर राजलक्ष्मी सीमेंट- सरिया के नाम से दुकान है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक व्यक्ति पैदल आया इसको तीन-चार गोली मारकर भाग गया। लोगों को उसको इलाज के लिए पीजीआई में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular