Thursday, May 2, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा के मोस्ट वांटेड को UAE से पकड़कर लाई CBI, दंगे, हत्या...

हरियाणा के मोस्ट वांटेड को UAE से पकड़कर लाई CBI, दंगे, हत्या केस में दोषी, HC से उम्र कैद की सजा

- Advertisment -

सीबीआई की टीम हरियाणा के मोस्टवांटेड अपराधी नरेंद्र सिंह को UAE से प्रत्यर्पण कर हिंदुस्तान लाई है। सीबीआई का ग्लोबल ऑपरेशन सेंटर अबू धाबी इंटरपोल NCB के संपर्क में था। इंटरपोल ने अपराधी के खिलाफ साल 2023 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था।

- Advertisment -

चंडीगढ़। सीबीआई हरियाणा के मोस्ट वांटेड को दुबई से प्रत्यर्पण करवा कर भारत लेकर आई है। इस मोस्ट वॉन्टेड का नाम नरेंद्र सिंह है, जिसपर कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। दोषी के खिलाफ फतेहाबाद में हत्या, दंगे और जानबूझकर नुकसान पहुंचाने जैसी संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। नरेंद्र सिंह को हाई कोर्ट से उम्रकैद की सजा मिल चुकी है। इस दौरान वह देश छोड़कर भाग गया था। बताया गया कि सीबीआई इंटरपोल के संपर्क में थी। नरेंद्र सिंह के खिलाफ पहले से रेड कॉर्नर नोटिस जारी था।

साल 2009 में हाई कोर्ट ने उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। 2023 में उसके खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि नरेंद्र सिंह 1994 से फतेहबाद के टोहाना पुलिस स्टेशन में हत्या, दंगा और जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में वांछित था। करीब चार साल बाद ट्रायल कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। पुलिस ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में अपील की, कोर्ट ने फैसले को पलट दिया। 24 अक्टूबर 2009 को उसे दोषी ठहराया गया और उम्र कैद की सजा सुनाई गई। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने सात नवंबर 2023 को उसके खिलाफ इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया था। इसके बाद उसे यूएई में हिरासत में लिया गया।

2023 में 29 अपराधियों को विदेश से वापस लाया गया थासीबीआई ने 2023 में भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से वांछित अपराधियों और भगोड़ों पर इंटरपोल के माध्यम से 100 से अधिक रेड नोटिस जारी कराए हैं। सीबीआई ने 16 फरवरी को कहा था कि इंटरपोल चैनलों के माध्यम से विदेशी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ घनिष्ठ समन्वय और अनुवर्ती कार्रवाई के कारण, भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों की ओर से वांछित लगभग 29 अपराधियों को 2023 में विदेश से वापस लाया गया था।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular