Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाबहादुरगढ़हरियाणा में फिर दनादन चली गोली, ढाबा संचालक को उतारा मौत के...

हरियाणा में फिर दनादन चली गोली, ढाबा संचालक को उतारा मौत के घाट

- Advertisment -

2 गाड़ियों में सवार होकर आधी रात को ढाबे पर पहुंचे थे बदमाश, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच पड़ताल

- Advertisment -

बहादुरगढ़। हरियाणा के बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक बार फिर दनादन फायरिंग कर एक ढाबा संचालक को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के वक्त युवक ढाबे पर ही मौजूद था जब बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। पास में ही खेत में पानी दे रहा भतीजा गोली की आवाज सुनकर ढाबे पर पहुंचा तो उसे चाचा खून से लथपथ काउंटर के पास पड़ा मिला। वारदात के बाद सभी हमलावर कार में सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। ढाबा संचालक की कमर में एक गोली लगी है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को सिविल अस्पताल में करवाया जाएगा। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो पाया कि उसकी हत्या किसने और क्यों की है। मामला बहादुरगढ़ के गांव सौलधा का है।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के गांव सौलधा निवासी राजेश उर्फ राजे ने 10-12 साल से अपने गांव के पास ही राजे उस्ताद नाम से ढाबा खोल रखा है। गुरुवार की रात को वह ढाबे पर ही काम कर रहा था और उसका भतीजा पवन कुमार ढाबे के पीछे खेतों में पानी लगा रहा था। पवन कुमार ने बताया कि रात करीब सवा 12 बजे ढाबे पर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह भागकर ढाबे की तरफ आया तो तेजी से एक सफेद रंग की गाड़ी सौलधा गांव की तरफ तो दूसरी काले रंग की गाड़ी बादली की तरफ गई।

ढाबा के अंदर जाकर देखा तो चाचा राजेश काउंटर के पास खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कमर में गोली लगी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के कारणों और हत्यारों का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी की भी जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular