रोहतक में अंबेडकर चौक के पास कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी में एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जनता कॉलोनी निवासी और पूर्व पार्षद दीपका नारा के पति प्रदीप नारा के रूप में हुई है।
मृतक के पिता देवेंद्र ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। FSL टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सबूतों की भी जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह पुलिस जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी।

