Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणासोनीपतगोहाना में खूनी संघर्ष, हत्या का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े चाचा-भतीजे...

गोहाना में खूनी संघर्ष, हत्या का बदला लेने के लिए दिनदहाड़े चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना

- Advertisment -

लाठ गांव में दिनदहाड़े डबल मर्डर, चाचा-भतीजे को गोलियों से भूना, 30 राउंड फायरिंग, सूरज हत्याकांड में पकड़े 2 आरोपियों के पिता थे मृतक

- Advertisment -

गोहाना। गोहाना के गांव लाठ में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े गांव में ताबड़तोड़ गोलियां चली और डबल मर्डर को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने 30 गोलियां राउंड फायर कर चाचा भतीजे को गोलियों से भून दिया और वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पर गोहाना सदर थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जाँच के लिए पहुंची पुलिस

मृतकों की पहचान राज और रमेश के रूप में हुई है। दोनों मृतक गांव में 5 महीने पहले हुए सूरज हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों के पिता हैं। बाइक व गाड़ियों में सवार 10-12 बदमाशों ने दोनों पर 30 राउंड गोलियां चलाई। यहां हड़कंप मच गया। गोलियां लगने से दोनों चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक रिटायर्ड फौजी हैं। गांव लाठ में दहशत का माहौल है। लाठ गांव में डबल मर्डर की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। आसपास के पूरे क्षेत्र को पुलिस ने घेर कर नाकाबंदी कर दी। हत्या कर फरार हुए बदमाशों की खोजबीन की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई सुराग नहीं लगा था।

जानकारी अनुसार गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ के राज और भतीजा रमेश शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर सोनीपत के लिए निकले थे। दोनों अभी गांव से बाहर गोहाना-सोनीपत रोड पर अड्डे पर पहुंचे ही थे कि बाइक व गाड़ियों में सवार युवकों ने उनको घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। गोलियों से मौके पर हड़कंप मच गया। लोग घरों और दुकानों में दुबक गए। राज व रमेश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनको गोलियों ने भून दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। गोलियां चलने के बाद पूरा क्षेत्र सुनसान हो गया। वहां मौजूद लोगों को जहां भी जगह मिली, छिप गए। बदमाश दोनों की हत्या कर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए।

गोहाना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वजीर ने बताया कि लाठ गांव में दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या की गई है। मौके से पुलिस को गोलियों के 28 खोल मिले हैं। पुलिस छानबीन में लगी है। अभी तक जाँच में सामने आया है कि लाठ गांव में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव के ही विक्की और विजय उर्फ भठरा को गिरफ्तार किया था। दोनों फिलहाल जेल में है।

वारदात के बाद मौके पर खड़ी भीड़।

शुक्रवार को बदमाशों ने विक्की के पिता राज और भठरा के पिता रमेश को गोलियों से भून दिया। अभी तक ऐसा लग रहा है कि ये डबल मर्डर बदले की भावना से किया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। एफएसएल की टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular