Saturday, May 11, 2024
Homeदेशढोंगी बाबा के काले कारनामे, गुरु सेवा के नाम पर आश्रम...

ढोंगी बाबा के काले कारनामे, गुरु सेवा के नाम पर आश्रम में बुलाकर महिला भक्तों का यौन शोषण

- Advertisment -
- Advertisment -

दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके फिर से एक ढोंगी बाबा के काले कारनामों का पर्दापाश हुआ है। दो पीड़ित महिलाओं की शिकायत के आधार पर आरोपी विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। ककरोला क्षेत्र में माता मसानी चौकी दरबार नाम से विनोद अड्डा चलाता था।

स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप आध्यात्मिकता अपनाने और द्वारका में दो मंजिला मकान में दरबार लगाने से पहले एक अस्पताल में हेल्पर का काम करता था। 4-5 सालों तक 25 हजार रुपए प्रतिमाह के वेतन पर नौकरी करने बाद विनोद ने काम करना छोड़ दिया। नौकरी छोड़ने के बाद उसने आश्रम खोलने का फैसला लिया। वो दावा करता था कि उसे भगवान का आर्शीवाद प्राप्त है जिससे वो लोगों की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से लेकर हर तरह की परेशानियां दूर कर सकता है।

धीरे धीरे विनोद स्वयंभू बाबा के नाम से मशहूर हो गया। सप्ताह भर में लगभग 400 ‘संकटग्रस्त’ लोग आशीर्वाद लेने के लिए विनोद कश्यप के घर आते थे। अपने 900 वर्ग फुट के घर के एक छोटे से कमरे के अंदर, कश्यप एक मंच पर बैठता था, जबकि उसके अनुयायी सामने जमीन पर बैठते थे। कोने में एक कैमरा पर्सन, भक्तों को अंदर जाने के लिए प्रवेश द्वार पर तैनात एक अन्य व्यक्ति और प्रसाद वितरित करने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ, दरबार शनिवार और मंगलवार को 5 से 6 घंटे के लिए आयोजित किया जाता था।  विनोद का एक यूट्यूब चैनल भी है जहां पर उसके 35 हजार के आस-पास फोलोअर्स हैं।

ये भी पढ़ें-हरियाणा का एक और IAS अफसर घूस लेते हुए गिरफ्तार

दो महिला भक्तों से यौन उत्पीड़न के आरोप में मंगलवार को पुलिस ने ढोंगी बाबा विनोद को गिरफ्तार किया है। डीसीपी हर्षवर्धन ने बताया कि  विनोद कश्यप को उसके दरबार में दो महिला भक्तों की शिकायतों के आधार पर यौन उत्पीड़न के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। वह द्वारका गांव में दरबार चला रहा था और एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिस पर बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। दोनों महिलाओं ने यह आरोप लगाया गया है कि विनोद ने महिला भक्तों को समस्याओं में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें ‘गुरु सेवा’ की जानी चाहिए। फिर उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया और उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।

फिलहाल विनोद कश्यप पुलिस की तीन दिनों की रिमांड पर है। दोनों पीड़ित महिलाओं ने सितंबर में समान आरोप लगाए थे। उनमें से एक ने आरोप लगाया, मैं अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हूं। अपने परिवार के लिए शांति और अच्छा स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए, मैं कश्यप के दरबार में पहुंची, जहां मुझे बताया गया कि अगर मैं बाबा के द्वारा मुझे बताए गए कुछ समाधानों का पालन नहीं करूंगी तो मेरे घर में कई समस्याएं होंगी।

महिला ने बताया कि 2 सितंबर को सेवा करने के लिए बुलाया। कश्यप अपने कमरे में बैठा था और उसने मुझे अंदर बुलाया। वह मुझे गलत तरीके से छूने लगा जिसका मैंने विरोध किया। फिर उसने मुझे प्रसाद दिया जिससे मैं बेहोश हो गई, उसके बाद उसने मेरे साथ रेप किया।

 

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular