Wednesday, September 18, 2024
Homeदेशभाजपा का गाना लांच : मुख्यमंत्री सैनी ने किया भव्य मीडिया सेंटर...

भाजपा का गाना लांच : मुख्यमंत्री सैनी ने किया भव्य मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन

रोहतक।।हरियाणा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार देर सायं रोहतक में भाजपा के थीम सोंग ‘‘भरोसा दिल से, भाजपा फिर से’’ को लांच किया और पार्टी के आधुनिक तकनीक और मीडिया उपकरणों से लैस प्रदेश मीडिया कार्यालय का उद्घाटन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का यह मीडिया सेंटर भाजपा की चुनावी रणनीति, योजनाओं और विकास के एजेंडे को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उद्घाटन के मौके पर चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने मीडिया सेंटर की स्थापना पर प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी व उनकी टीम के सदस्य अशोक छाबड़ा, शमशेर सिंह खरक, संदीप राणा सहित पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता केके शर्मा सहित प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं को साधुवाद कहा। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सैनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी शमशेर सिंह खरक आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का थीम ‘‘भरोसा दिल, भाजपा फिर से’’ का मतलब यही है कि हरियाणा की जनता का भाजपा पर भरोसा है, इसलिए तीसरी बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के मीडिया सेंटर खोलने का उद्देश्य यही है कि सटीक जानकारी लोगों तक जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुरूक्षेत्र से चुनाव 2024 का आगाज करेंगे। चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व अलग-अलग स्थानों पर रैलियां करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 वर्षां में हमारी सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से काम करते हुए लोगों के जीवन को सरल बनाया है। 2014 से पहले कांग्रेस की सरकारों में जो योजनाएं बनाई जाती थी उनमें लीकेज होता था और गरीब व्यक्ति तक उनका लाभ नहीं पहुंच पाता था। भाजपा सरकार ने अंत्योदय की भावना के साथ काम किया और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular