Monday, August 10, 2026
Homeबिहारराज्यपाल बनते ही आरिफ मोहम्मद खान ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिए...

राज्यपाल बनते ही आरिफ मोहम्मद खान ने लिया बड़ा फैसला, बदल दिए 4 यूनिवर्सिटी के VC

पटना: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति नियुक्त किए हैं। मुंगेर, पूर्णिया, नालंदा खुला विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में नई नियुक्तियां हुई हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बातचीत के बाद राज्यपाल ने ये फैसला लिया। ये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पहला बड़ा फैसला है।

राजभवन के तरफ से जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की गई है। इसमें मुंगेर विश्वविद्यालय में प्रो. संजय कुमार, पूर्णिया विश्वविद्यालय में प्रो. विवेकानंद सिंह, नालंदा खुला विश्वविद्यालय में प्रो. रविंद्र कुमार और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में डॉक्टर इंद्रजीत सिंह को कुलपति बनाया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से परामर्श के बाद राज्यपाल ने यह नियुक्ति की है।

गुरूवार सुबह गवर्नर से मिलने गए थे सीएम नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की सुबह राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मिलने राजभवन पहुंचे थे। कयासों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने क्यों गए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई थी। लेकिन गुरुवार दोपहर राजभवन से जारी आदेश में बताया गया कि बिहार के चार विश्वविद्यालय के कुलपति बदल दिए गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद सीएम की राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से पहली मुलाकात थी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular