Saturday, August 29, 2026
Homeबिहारबिहार में नौकरियों की बहार, मुख्यमंत्री ने 6341 जेई और 496 इंस्ट्रक्टर...

बिहार में नौकरियों की बहार, मुख्यमंत्री ने 6341 जेई और 496 इंस्ट्रक्टर को दिया नियुक्ति पत्र

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के संवाद कक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम में 6,341 जूनियर इंजीनियर और 496 इंस्ट्रक्टर को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ कई मंत्री भी उपस्थित थे। इन जूनियर इंजीनियरों का चयन बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा विज्ञापन संख्या 01/2019 के अंतर्गत किया गया है।

जल संसाधन विभाग को आवंटित 2,338 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 14 से 19 जनवरी 2025 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुई थी। इसके अलावा, अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया विभाग द्वारा 24 जनवरी 2025 को भी संपन्न की गई थी।

12 लाख नौकरी देने का सरकार का वादा

बिहार सरकार की ओर से 12 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था। सरकार की ओर से दावा है कि अभी तक 913000 नौकरी दी जा चुकी है तो वहीं लक्ष्य से अधिक 24 लाख रोजगार उपलब्ध कराया गया है। 10 लाख रोजगार और देने की तैयारी है। उसी के तहत आज ये नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हो रहा है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular