Bihar Chunav Result 2025: बिहार विधानभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। चुनाव आयोग के आंकडों के अनुसार, NDA के उम्मीदवारों करीब 202 सीटों पर जीत हासिल की है । बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बीजेपी ने 89 सीटों पर बढ़त बनाई है। नीतीश कुमार की जेडीयू 85 सीटों पर आगे रही है। आरजेडी 25 सीटों पर तो कांग्रेस को 06 सीटों पर संतोष करना पड़ा। वहीं लोजपा (रामविलास) करीब 19 सीटों पर विजयी रही। तारापुर सीट पर सम्राट चौधरी ने और राघोपुर से तेजस्वी यादव ने जीत दर्ज की।
वहीं महागठबंधन सिर्फ करीब 35 सीटों पर आगे रहा है। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता नहीं दिख रहा है। एनडीए की जीत पर भाजपा और JDU के कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
वहीं शुक्रवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। उन्होंने कहा कि में आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। मैं जनता को नमन करता हूं। मैं सभी को नमन करता हूं। साथियों में एनडीए की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं।
प्रधानमंत्री ने कहा, पुरानी कहावत है लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है। ये है महिला और यूथ का।
पीएम ने कहा कि कांग्रेस का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है। कभी चुनाव आयोग को गाली। कभी वोट चोरी का मनगढ़ंत आरोप। धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटना कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक नजरिया नहीं है।
जीत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ये विकसित बिहार में विश्वास रखने वालों की जीत है। ये पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस है। ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक बिहार भूमि’ की जनता को कोटि-कोटि नमन। उन्होंने कहा, बिहारवासियों द्वारा एनडीए को यह प्रचंड जनादेश, बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए की संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अखिलेश यादव ने X पर पोस्ट लिखा, बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा. क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।
बिहार विधानसभा चुनाव रिजल्ट पर गिरिराज सिंह का बयान आया है। गिरिराज सिंह ने इसे नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत बताया है।

