Saturday, October 19, 2024
HomeहरियाणारोहतकSTF को बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

STF को बड़ी कामयाबी, अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

सेंट्रल यूनिट STF हरियाणा की टीम ने SI राकेश के नेतृत्व में रोहतक में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी के मामले में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश में छापेमारी की।

रोहतक। STF को बड़ी कामयाबी मिली है। उन्होंने मध्यप्रदेश में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को पकड़ा है। इसी हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से हरियाणा में भी अवैध हथियारों की सप्लाई की जा रही थी। रोहतक में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए फतेहाबाद के एक युवक से मिली जानकारी के बाद सेंट्रल यूनिट एसटीएफ ने MP के जिला बड़वानी में छापेमारी की। इस दौरान वहां अवैध हथियार बनाने की भट्‌ठी फैक्ट्री को भी पकड़ा यह फैक्ट्री को वहां के जंगली एरिया के गांव में लगाया गया था। इसलिए लोकल पुलिस की मदद से छापेमारी करते हुए आरोपी को भी पकड़ा और सर्चिंग अभियान जारी है।

अवैध हथियार निर्माण भट्ठी

सेंट्रल यूनिट STF हरियाणा की टीम ने SI राकेश के नेतृत्व में रोहतक में अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी के मामले में कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश में छापेमारी की। लोकल पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुए मध्य प्रदेश के बड़वानी जिला में अवैध हथियार निर्माण भट्ठी को पकड़ा गया। जो इस दौरान अवैध हथियार निर्माण कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान मध्यप्रदेश के जिला बड़वाली के उमराती निवासी राजेंद्र के रूप में हुई है। जिसे मौके पर ही पकड़ा गया।

अवैध हथियार भी मिले

एसटीएफ की टीम ने वहां पर छापेमारी करते हुए मौके से दो देसी कट्टे बरामद हुए। जिनमें से एक 15 बोर का व दूसरा 12 बोर का था। वहीं एक अर्धनिर्मित देसी पिस्टल 32 बोर का भी मिला। हथियार बनाने की सामग्री एक हथोड़ी, दो कानस, एक मैग्जीन भारी मात्रा में हथियार बनाने का मटेरियल को उपकरणों सहित काबू किया गया है। वहीं लोकल पुलिस के साथ अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अवैध हथियार सहित हुआ था युवक गिरफ्तार

रोहतक के सनसिटी सेक्टर 35/36 के चौराहे के नजदीक 6 जनवरी को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी करके जांच की। जिसके बाद एक युवक को पकड़कर उसकी जांच की। जिसकी पहचान फतेहाबाद के बुथन खुर्द निवासी पवन के रूप में हुई। तलाशी ली गई तो पवन की पेंट की जेब में एक देशी पिस्टल बरामद हुआ, जो अवैध रूप से था। प्राथमिक पूछताछ में बताया कि वह चोबारा निवासी राकेश से अवैध असलाह खरीदकर लाया था। इसके बाद सप्लाई चेन को जोड़ते हुए पुलिस ने अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular