Punjab News: होशियारपुर ज़िले के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा, जब वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरबजोत सिंह साबी अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में उनका स्वागत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि साबी को पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा और उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पार्टी मज़बूत होगी।
Punjab News: प्राइवेट किताब विक्रेताओं की मनमानी पर लगेगी रोक, बुक पोर्टल लॉन्च
गौरतलब है कि सरबजोत सिंह साबी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। इसके बाद उन्होंने शिरोमणि अकाली दल छोड़ दिया और कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए, और आज वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

