Friday, August 28, 2026
Homeदिल्लीदिल्ली की नई सीएम आतिशी को बड़ा झटका ,PWD ने मुख्यमंत्री हाउस...

दिल्ली की नई सीएम आतिशी को बड़ा झटका ,PWD ने मुख्यमंत्री हाउस खाली करवाया , जानिए वजह

दिल्ली में बुधवार को नई सीएम आतिशी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल दिल्ली में फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सीएम आवास को सील कर दिया गया। PWD ने आवास से सीएम आतिशी का सामान निकालकर बाहर कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 अक्टूबर को आवास खाली किया था। दो दिन पहले ही आतिशी इसमें रहने आई थीं।

PWD के अधिकारी सुबह 11-11:30 बजे सीएम आवास आए थे। उनके मुताबिक, घर का हैंडओवर करने में नियमों का पालन नहीं किया गया था। आतिशी के पास इस घर की चाबियां थीं, लेकिन उन्हें घर अलॉट किए जाने के आधिकारिक दस्तावेज नहीं दिए गए थे। अधिकारियों ने दोपहर तक घर की चाबियां ले लीं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular