Friday, September 20, 2024
Homeवायरल खबरCM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों को 2000 रुपए बोनस राशि...

CM नायब सैनी का बड़ा ऐलान, किसानों को 2000 रुपए बोनस राशि देने का किया ऐलान, इनको मिलेगा लाभ

हरियाणा में विधानसभा चुनावों से पहले सीएम नायब सैनी सौगातों की बौछार करते जा रहे हैं। इसी के तहत CM नायब सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों के लिए घोषणाएं की।उन्होंने कहा कि हरियाणा में इस बार मई, जून और जुलाई में बारिश कम होने के चलते फसलों को नुकसान हुआ था और इस वजह से अब सरकार किसानों को 2000 रुपए बोनस राशि दे रही है।

इस दौरान सीएम ने ख़रीफ़-2024 के फसलों के लिए बोनस राशि जारी की। सीएम ने बताया की पहली किस्त 5 लाख 20 हज़ार किसानों को जारी की गई है। इसके तहत 525 करोड़ रुपये दिए गए हैं।उन्होंने बताया कि जितने भी किसान रजिस्ट्रेशन पोर्टल में पंजीकृत हैं, उन्हें 2000 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से बोनस दिया गया है।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रदेश के 14 जिलों में पशु चिकित्सा पॉली क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, इसके अलावा बाकी शेष 8 जिले पंचकूला , कैथल , हिसर , झज्जर , यमुनानगर में भी पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक खेले जाएँगे। इनमें सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसमें एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड जैसी सुविधाएं होंगी।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular