Saturday, May 18, 2024
HomeदेशBharat Ratna : 4 हस्तियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया देश का...

Bharat Ratna : 4 हस्तियों को राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया देश का सर्वोच्च पुरस्कार

- Advertisment -
- Advertisment -

Bharat Ratna : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने  लाल कृष्ण अडवानी को छोड़कर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि विज्ञानी एमएस स्वामीनाथन को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। सभी के पुरस्कार उनके परिजनों ने प्राप्त किए हैं।

चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी ने, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के बेटे पी वी प्रभाकर राव, स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया। वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न का सम्मान मिलना था, लेकिन आज वह राष्ट्रपति भवन में उपस्थित नहीं हुए। उन्हें अब यह सम्मान बाद में दिया जाएगा।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत अन्य नेता भी शामिल हुए।

बता दें कि केंद्र सरकार  ने इस साल 5 हस्तियों को भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है. यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा जैसे कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल के लिए दिया जाता है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular