Saturday, May 18, 2024
Homeदेशमात्र 60 रुपए में घर ले जाइए दाल, जानिए क्या है केंद्र...

मात्र 60 रुपए में घर ले जाइए दाल, जानिए क्या है केंद्र सरकार की योजना

- Advertisment -
- Advertisment -

Bharat Dal Scheme: बीते कुछ दिनों से आम जनता बढ़ती महंगाई से परेशान थी। लेकिन अक्टूबर के महीने के आंकड़ों ने कुछ राहत दी है। जुलाई के महीने के बाद तीसरे खुदरा महंगाई की दर में कमी देखने को मिली। महंगाई को कम करने के लिए केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। महंगाई से परेशान आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने जुलाई 2023 से चना दाल की बिक्री शुरू की है। इसे ‘भारत दाल’ के नाम से बेचा जा रहा है।

भारत दाल NAFED, NCCF, केंद्रीय भंडार और सफल के जरिए बेची जा रही है। बाजार में 90 रुपए किलो बिकने वाली चना दाल यहां 60 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

दाल की कीमत को कंट्रोल करने के लिए सरकार का कदम 

भारत सरकार देश में दाल की कीमतों को कंट्रोल में रखने के लिए चला दाल, तुअर दाल, मूंग दाल, उड़द दाल और मसूर की दाल का स्टॉक अपने पास रखती है। बाजार में दाल की कीमतें बढ़ने पर सरकार इस स्टॉक को रिलीज कर देती है।

 27.50 रुपये प्रति किलो आटे की बिक्री

आटे की बढ़ती कीमत को भी कम करने के लिए सरकार ने सस्ता आटे बेचने की योजना बनाई है। भारत आटे के नाम से इसे बेचा जा रहा है। केंद्र सरकार ‘भारत आटा’ को 27.50 रुपये प्रति किलो की दर से बेच रही है। इस आटे को  NAFED, NCCF और केंद्रीय भंडार के 2,000 से ज्यादा केंद्रों के जरिए बेचा जाएगा। 800 मोबाइल बैन के जरिए इस आटे की बिक्री हो रही है।

ये भी पढ़ें- 100 सालों तक रहना चाहते हैं जिंदा तो घर लायें ये चीजें

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular