Monday, May 13, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी ने जारी की नवयुक्त टीम की...

हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी ने जारी की नवयुक्त टीम की लिस्ट, 7 महामंत्रियों की लिस्ट ने चौंकाया सबको

- Advertisment -

प्रदेश में भाजपा ने 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बदले हैं। जिनमें गुरुग्राम, चरखी दादरी, सिरसा, झज्जर, हिसार, भिवानी, पानीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और सोनीपत के जिला अध्यक्ष शामिल हैं।

- Advertisment -

हरियाणा। हरियाणा बीजेपी में चुनावी साल में बड़ा फेरबदल हो गया है। नए साल 2024 के तीसरे दिन बुधवार को बीजेपी ने इस बड़े फेरबदल को अंजाम दिया। 7 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। जबकि पार्टी ने चार महामंत्री भी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही 7 प्रदेश सचिव भी बनाए गए हैं। वहीं दो कोषाध्यक्षों की भी नियुक्ति हुई है। सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी है।लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री के OSD रह चुके जवाहर यादव को संगठन में जगह नहीं मिली है। जबकि यह तय माना जा रहा था कि उन्हें संगठन में महामंत्री पद पर नियुक्त किया जाएगा।

नई लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम में रहे 2 महामंत्री हटाए गए हैं। जिनमें पवन सैनी और एडवोकेट वेदपाल शामिल है। इनकी जगह सुरेंद्र पूनिया और अर्चना गुप्ता को महामंत्री लगाया गया है। प्रदेश में भाजपा ने 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बदले हैं। जिनमें गुरुग्राम, चरखी दादरी, सिरसा, झज्जर, हिसार, भिवानी, पानीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और सोनीपत के जिला अध्यक्ष शामिल हैं।

रेवाड़ी-करनाल में नहीं बदले अध्यक्ष

रेवाड़ी के वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान को नायब सैनी ने बरकरार रखा है। जिले के किसी भी नेता को स्टेट की टीम में जगह नहीं मिली है। करनाल के वर्तमान जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा को नायब सैनी ने बरकरार रखा है। इसके अलावा करनाल के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजयपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कैथल में अशोक गुर्जर को फिर जिले की कमान

कैथल जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा ने सत्ता में रहते हुए दूसरी बार अशोक गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अशोक मूल रूप से पुंडरी विधानसभा के ढांड गांव के रहने वाले हैं। काफी समय से नए अध्यक्ष की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे। यहां गुपचुप ढंग से जिला अध्यक्ष के पद को लेकर लॉबिंग चल रही थी।

संगठन को मिलेगी मजबूती

वहीं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और हरियाणा बीजेपी के प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों और ज़िलाध्यक्षों को हार्दिक बधाई। आप सभी की ऊर्जा, प्रतिभा एवं निष्ठा निश्चित रूप से संगठन को मजबूती प्रदान करेगी। सेवा, संकल्प और सिद्धि का मंत्र प्रत्येक कार्यकर्ता और जन-जन तक पहुंचेगा। आप सभी के स्वर्णिम कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular