Sunday, May 12, 2024
Homeदेशसावधान ठंड में खायी आइसक्रीम तो हार्ट अटैक के हो सकते हैं...

सावधान ठंड में खायी आइसक्रीम तो हार्ट अटैक के हो सकते हैं शिकार

- Advertisment -
- Advertisment -

बहुत सारे ऐसे लोग होते हैं जिन्हें गर्मी हो या फिर ठंड किसी भी मौसम में ठंडी चीजें खाने की आदत होती है। फ्रीज का पानी हो या फिर आइसक्रीम। लोग बहुत शौक से इन चीजों का सेवन करते हैं। अगर आप भी सर्दियों के इस मौसम में फ्रीज का  पानी पीते हैं या फिर आइसक्रीम खाते हैं तो आज ही संभल जाइए। वरना आपकी सेहत पर बहुत बुरा नुकसान पड़ने वाला है जिसके बारें में आपने कल्पना भी नहीं की होगी।

सर्दियों में ठंडी चीजें खाने पर क्यों होती है मनाही 

आयुर्वेद के अनुसार ज्यादा ठंडी चीजों को सेहत के लिए खराब माना जाता है। सर्दियों के इस मौसम में ठंडा पानी पीने से या फिर ठंडी चीजों को खाने से ब्लड सर्कुलेशन धीमी हो सकती है। इसका पूरा असर हाजमा पर भी पड़ सकता है। ऐसे में आपके पेट में गैस, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। वात और कफ भी हो जाता है जिससे खांसी, जुकाम, गले में दर्द और छाती में कफ की परेशानी हो सकती है।

5 reasons to eat ice cream all year round: Ice cream is not just for  summer! | Gelato Manufacturing

सर्दियों में ठंडी चीजों का सेवन करने से शरीर पर पड़ते हैं ये नुकसान 

इलेक्ट्रोलाइट्स बिगड़ जाता है

अधिक ठंडा पानी पीने से शरीर का इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस बिगड़ जाता है। ऐसे में आप डिहाइड्रेशन और कुपोषण की बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

मोटापा बढ़ जाता है

सर्दियों में बहुत ठंडी चीजें खाने से फिर ठंडा पानी पीने से शरीर में जमा फैट को पिघलने में टाइम लगता है। जिसकी वजह से मोटापा और तेजी से बढ़ता है। यदि आप मोटापा कम करना चाहते हैं तो एकदम से ठंडा पानी पीने से बचें। गर्म पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि यह चर्बी को गलाती है।

पेट में इंफेक्शन का खतरा

सर्दियों में ठंडा पानी पीने से या फिर आइसक्रीम खाने से इंफेक्शन हो सकता है। एक बार यदि इंफेक्शन हुआ तो डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है। ये गंभीर बीमारी का लक्षण है।

Craving Ice Creams In Winter? Tips And Hacks To Host Ultimate Weekend Party  | News | Zee News

हार्टबीट बदलने का खतरा

सर्दियों के मौसम में ज्यादा ठंडा पानी पीने से हार्टबीट बढ़ सकता है. इससे आपके नर्वस सिस्टम को नुकसान हो सकता है। ठंडा पानी वेगस नर्व पर सीधा असर डालता है जिसके कारण हार्टबीट में बदलाव हो सकते हैं। हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ता है।

also read: UPI पेमेंट पर आज से नया नियम लागू, ऑनलाइन पेमेंट करने वालों को जमकर फायदा

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular