Wednesday, August 26, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में बैंक में लूट : 3 मिनट में हथियारों के बल...

रोहतक में बैंक में लूट : 3 मिनट में हथियारों के बल पर लाखों रुपए लेकर बदमाश फरार

रोहतक जिले के गांव डोभ स्थित एक्सिस बैंक में लूट की वारदात करने का मामला सामने आया है। हथियारों के बल पर 4 बदमाश 3 मिनट में लगभग साढ़े 6 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं घटना का पता लगते ही बहु अकबरपुर थाना पुलिस व डीएसपी मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस नाकाबंदी कर जांच में जुटी है।

घटना के बारे में डीएसपी रजनीश कुमार ने बताया कि गांव डोभ स्थित एक्सिस बैंक में शाम को बैंक बंद करने की तैयारी चल रही थी। दिन भर में करीब साढ़े 6 लाख रुपए कैश इकट्ठा हुआ था। इसी दौरान चार बदमाश शाम 4 बजकर 57 मिनट पर हथियारों के साथ बैंक में घुसे। जिन्होंने पहले कर्मचारियों को डराया धमकाया और 3 मिनट में दिन-भर में एकत्रित करीब साढ़े 6 लाख रुपए कैश लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

बैंक कर्मचारियों ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी और पुलिस मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई।

डीएसपी रजनीश ने बताया की सीसीटीवी जांच करने में के बाद सामने आया है कि बदमाश एक बाइक और स्कूटी पर सवार होकर आए थे। फिलहाल वे इस मामले में जांच करने में जुटे हुए हैं।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular