Monday, July 1, 2024
Homeहरियाणाफरीदाबाद में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरा ,गर्भवती महिला सहित चार...

फरीदाबाद में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरा ,गर्भवती महिला सहित चार लोग घायल

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा के फरीदाबाद में दो मंजिला मकान का छज्जा गिरने से गर्भवती महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा फरीदाबाद के जीवन नगर पार्ट वन में बने दो मंजिला इमारत का है। जहां अशोक अपनी पत्नी उषा और 14 वर्षीय बेटी शोभा के साथ लगभग डेढ़ साल से राहुल चंदीला के मकान में किराए पर रहते हैं। अशोक की बेटी पूजा और दामाद सोनू जो नोएडा में रहते है वह बीते कल ही अपने माता पिता से मिलने के लिए आए थे। पूजा 8 महीने गर्भवती है।

आज सुबह फरीदाबाद में हुई बारिश में अशोक अपने पुरे परिवार के साथ बारिश में नहा रहा था की अचानक से दूसरी मंजिल का छज्जा गिर गया।जिसमें पूजा और उसके पति सोनू को काफी गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं हादसे के बाद मकान मालिक राहुल चंदीला ने सभी को घायल अवस्था में फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया ।सोनू के हाथ में फ्रैक्चर और सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं जबकि पूजा को गंभीर चोट के साथ- फीमर फ्रैक्चर लगने की जानकारी सामने आई है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular