Monday, April 20, 2026
Homeहरियाणारोहतकअब रोहतक में वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था देखेंगे अधिकारी, अलग-अलग वार्ड...

अब रोहतक में वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था देखेंगे अधिकारी, अलग-अलग वार्ड आवंटित किए गए

Rohtak News : नगर निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत शहर में चल रहे स्वच्छता कार्यों की निरंतर निगरानी की जा रही है। स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम के अधिकारियों को अलग-अलग वार्ड आवंटित करते हुए निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने निर्धारित वार्डों में जाकर स्वच्छता से संबंधित कार्यों का नियमित निरीक्षण करें।
संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह वार्ड न. 1 से 3, संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी वार्ड न. 4 से 6, कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया वार्ड न. 07 व 8, कार्यकारी अभियंता योगराज छिकारा वार्ड न. 09 व 10, जिला नगर योजनाकार वार्ड न0 11 व 14, सहयाक अभियंता वार्ड न0 12 व 13, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़ वार्ड न. 19 व 20, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधीर कुमार वार्ड न0 17 व 19, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन वार्ड न. 15 व 16 व भू अधिकारी संदीप बतरा 21 व 22 में प्रतिदिन जाकर फील्ड स्तर पर निरीक्षण करेंगे तथा सफाई व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेंगे।
नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि निरीक्षण के दौरान अधिकारी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, कूड़े के ढेर, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्रित कर, उसे कूड़े वाली गाड़ी में अलग-अलग देने बारे जागरूक करेंगें। सार्वजनिक स्थलों की सफाई तथा कूड़ा उठान व्यवस्था का विशेष रूप से निरीक्षण करेंगे। यदि कहीं भी सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो उसे मौके पर ही दूर करवाने के लिए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए निगम के साथ-साथ आमजन की भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।
निगम आयुक्त डा. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह अपने घर, गली, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करे। घरों से निकलने वाले कूड़े को गीला और सूखा अलग-अलग रखना चाहिए तथा नगर निगम की कूड़ा संग्रहण गाड़ी में ही डालना चाहिए। हमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करके और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना चाहिए। यदि हम सभी नागरिक मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत बना लें, तो हमारा रोहतक शहर निश्चित रूप से स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बन सकता है।
बैठक में संयुक्त आयुक्त नमिता कुमारी व मंजीत सिंह, सहायक अभियंता सत्यव्रत, मुख्य सफाई निरीक्षक सुधिर कुमार व सचिन, कनिष्ठ अभियंता सूर्या धनखड़, सहायक सफाई निरीक्षक नरेन्द्र, परमजीत, सुमित फौगाट, कृष्ण लाल, प्रदीप कुमार, संदीप राठी, सिटी टीम लीडर नीतीश साहू, आई.ई.सी. एक्सपर्ट आशीष कुमार, सलाहकार सलिल मेहता आदि उपस्थित रहे।
RELATED NEWS

Most Popular