Saturday, May 18, 2024
HomeहरियाणाBabita Phogat लड़ना चाहती है लोकसभा चुनाव ,कुश्ती संघ विवाद पर दिया...

Babita Phogat लड़ना चाहती है लोकसभा चुनाव ,कुश्ती संघ विवाद पर दिया बड़ा बयान

- Advertisment -
- Advertisment -

हरियाणा। Babita Phogat ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। दरअसल दंगल गर्ल भाजपा नेत्री व हरियाणा महिला विकास निगम की बबीता में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वे लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हैं।इस दौरान उन्होंने कुश्ती संघ विवाद को लेकर खेल मंत्रालय द्वारा लिए फैसले को सराहा और खिलाडियों के भविष्य को लेकर सही बताया।

दरअसल बबीता फोगाट चरखी दादरी में भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. किरण कलकल के पदग्रहण कार्यक्रम में पहुंची थी। बबीता ने दादरी विधानसभा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा था और 24786 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही थी। बाद में सरकार द्वारा उनको हरियाणा महिला विकास निगम का चेयरमैन बना दिया गया। विधानसभा चुनाव हार चुकी बबीता की इच्छा अब भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा का चुनाव भाजपा की टिकट पर लड़ने की इच्छा है।

बबीता फोगाट ने कहा कि हाईकमान उनको लोकसभा का चुनाव लड़वाएगी तो वे तैयार हैं। वहीं बबीता ने डब्ल्यूएफआई के मामले में खेल मंत्रालय द्वारा लिए फैसले को सराहा और कहा कि खिलाड़ियों के पक्ष में अच्छा फैसला लिया गया है। बबीता ने कहा कि सब खिलाड़ियों को खेल मंत्रालय के फैसले का स्वागत भी करना चाहिए। ऐसे फैसले से खिलाड़ियों का भविष्य बनेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular