Monday, April 28, 2025
Homeदिल्लीदिल्ली में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों को...

दिल्ली में आयुष्मान भारत वय वंदना योजना का शुभारंभ, वरिष्ठ नागरिकों को दिए कार्ड

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को कार्ड वितरित किए।

CM रेखा गुप्ता ने कहा आज दिल्ली के बुजुर्गों को नया जीवन मिला है। अब उन्हें स्वास्थ्य और इलाज को लेकर कोई चिंता और लाचारी नहीं होनी चाहिए। बुजुर्गों को इस आयुष्मान वय वंदना कार्ड के साथ सम्मान और स्वास्थ्य दोनों उपलब्ध हैं। बुजुर्ग अब बोझ नहीं, देश का गौरव हैं।

इस मौके पर दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, भाजपा सांसद, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट और दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह और उपमहापौर जय भगवान यादव मौजूद रहे।

बता दें कि दिल्ली सरकार ने आधिकारिक तौर पर 5 अप्रैल को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) को लागू की थी।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular