Friday, July 5, 2024
Homeदेशकरनाल में ASI की बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या, खाना...

करनाल में ASI की बाइक सवारों ने गोली मारकर की हत्या, खाना खाकर टहल रहे थे

- Advertisment -
- Advertisment -

करनाल जिले मधुबन थाना क्षेत्र के कुटेल गांव में मंगलवार की देर शाम एएसआई को बाइक सवार बदमाशों ने और गोली मारकर गोली मार दी, इसके बाद एएसआई को घायल अवस्था में करनाल के निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुटी गई, लेकिन बुधवार सुबह तक हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है। वहीं पुलिस को मौके पर दो कारतूस के खोखे भी मिले हैं।

जानकारी के अनुसार,  कुटेल गांव निवासी संजीव कुमार (42 वर्षीय) यमुनानगर क्राइम ब्रांच में बतौर एएसआई तैनात थे। वह यमुनानगर से रोजाना आते-जाते थे। मंगलवार को भी वह ड्यूटी से लौटे थे, खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे, इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। आनन- फानन में परिजन उन्हें करनाल के निजी अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मधुबन थाना पुलिस और सीआईए की टीमों ने मौके पर पहुंची और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की पर बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।

वहीं इस बारे में मधुबन थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि एएसआई संजीव को गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। जल्द ही पूरे मालमे का खुलासा हो जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular